सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 19, 2026, 12:31 pm
Others
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)नव संवत्सर के पावन अवसर पर नवकार आयुर्वेदा, सिंगोली द्वारा निःशुल्क नीम जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश लिया।प्रातःकालीन समय में ताजा नीम जूस वितरित किया गया, जिसे लोगों ने स्वास्थ्यवर्धक बताते हुए सराहा। आयोजकों के अनुसार नीम का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रक्त शुद्धि एवं पाचन सुधार में लाभकारी है।
नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की अपेक्षा जताई। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।