ताजासमाचार

जय श्री बस और पिकअप में जोरदार टक्कर, बस में सवार यात्री सहित दोनों वाहनों के चालक घायल, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal February 6, 2022, 9:45 pm Accident

नीमच से साठखेड़ा के बीच चलने वाली जय श्री बस सर्विस और पिकअप की की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीमच से साठखेड़ा जा रही जय श्री बस एमपी 44 पी 1088 दोपहर में गांधीसागर नंबर 8 और नंबर 3 के बीच चौरयासीगढ़ दरगाह के समीप सामने से आ रहे डीजे पिकअप वाहन से टकरा गई।

विज्ञापन
Advertisement

दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में बस चालक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस वाहन ने तत्काल भानपुरा चिकित्सालय रेफर किया। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है। जिनका फ़िलहाल उपचार चल रहा है ! 

विज्ञापन
Advertisement

Related Post