ताजासमाचार

सीबीएन का तस्करों पर बड़ा प्रहार: चार कार्रवाई में 2.72 टन डोडाचूरा, 2 किलो अफीम और 5 वाहन जब्त, 3 गिरफ्तार

Pradesh Halchal August 1, 2026, 7:18 pm Crime

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में चार अलग-अलग खुफिया कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी चोट की है। चार दिनों के अभियान में 2,724.380 किलोग्राम (2.72 टन) डोडाचूरा , 2.019 किलोग्राम अफीम , 5 वाहन जब्त किए गए, जबकि 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

चार कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

  • राजस्थान के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पोल्ट्री फीड की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 1,627.840 किलो डोडाचूरा से भरा
    विज्ञापन
    Advertisement
    टाटा ट्रेलर ट्रक पकड़ा गया। चालक को गिरफ्तार किया गया।
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 8 से 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद स्विफ्ट डिजायर कार से 2.019 किलो अफीम बरामद की गई। कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
  • कराड़िया महाराज (नीमच) के पास सीबीएन को देखकर चालक चलती कार से कूदकर फरार हो गया। कार से 103.220 किलो डोडाचूरा जब्त किया गया।
  • ग्राम हरनावदा के निकट बोलेरो पिकअप और मोटरसाइकिल छोड़कर तस्कर भाग निकले। बोलेरो की तलाशी में 993.320 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

तस्करी नेटवर्क की जांच तेज

सीबीएन के अनुसार सभी मामलों में जब्त मादक पदार्थों और वाहनों

विज्ञापन
Advertisement
को कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। संगठन ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध खुफिया आधारित अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Related Post