ताजासमाचार

22 वर्षों से सतत नवाह पारायण पाठ, चेती नवरात्रि पर बह रही धर्म ओर ज्ञान की अविरल गंगा

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 24, 2026, 10:25 am Religion



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में पिछले 22 वर्षों से निरंतर बजरंग व्यायाम शाला परिसर पर नवाह पारायण पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी भक्तजनों की सहभागिता के साथ यह आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हो रहा है।
बजरंग व्यायाम शाला संचालक ओंकार लाल शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष चैत्र नवरात्रि पर इस पाठ में महिलाये ,पुरुष ओर बच्चे बड़े उत्साह के साथ रामायण का पाठ करते हे व्यास पीठ पर मुकेश माहेश्वरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर भक्तों द्वारा भावविभोर नृत्य

विज्ञापन
Advertisement
किया जा रहा हे एवं सभी को साथ लेकर संगीतमय पाठ किया जा रहा हे प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होती हे जो 11 बजे तक चलता रहता हे एवं भजन-कीर्तन होने से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करती है, बल्कि समाज में संस्कार, एकता और सद्भाव का संदेश भी प्रसारित करती है। 22 वर्षों से निरंतर चल रहा यह आयोजन क्षेत्र
विज्ञापन
Advertisement
में धर्म और ज्ञान की गंगा प्रवाहित कर रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।समापन दिवस पर विशेष पूजन, हवन एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,

Related Post