सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 16, 2026, 4:08 pm
Religion
सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)
नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूत भावन भूतेश्वर नाथ शाही सवारी के साथ भव्य नगर भ्रमण पर निकले। हर वर्ष की भांति दोपहर 2 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर से शाही सवारी पूरे लवाजमे के साथ रवाना हुई।सवारी में हाथी, घोड़े, पालकी, प्रसिद्ध सांवरिया अनिल बैंड, भटिंडा बैंड, बाबा खाटू श्याम का सुंदर दरबार, अघोरी पार्टी, मस्का बैंड, दिनेश के ढोल, स्पेशल लाइटिंग डीजे, नाचते घोड़े और ड्रोन द्वारा पुष्पवर्षा जैसी आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।शाही सवारी चौधरी मोहल्ला, अहिंसा पथ, बापू बाजार होते हुए तहसील कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पहुँची, जहाँ विधि-विधान से भगवान
शिव एवं माता पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ।शिव–पार्वती विवाह के बाद पुनः नगर भ्रमण, देर रात महाआरती
विवाह उपरांत भगवान भोलेनाथ आदिशक्ति माता पार्वती के साथ पुनः शाही सवारी में निकले। यह विवेकानंद बाजार, पुराना बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा, नया बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए देर रात नंदिश्वर महादेव मंदिर पहुँची, जहाँ महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।
सिंगोली सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जो देर रात तक जारी रहा।
सभी शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त
भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने अभिषेक, पूजन व आराधना कर भगवान शिव को प्रसन्न किया।विधायक व जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना, दी सहयोग राशि
शाही सवारी में क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भाग लेकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और आयोजन समिति को ₹1,11,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। वे ढोल-बैंड की थाप पर भक्तों संग झूमते नजर आए।
पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार भी पहली बार इस अवसर पर सिंगोली पहुँचे, जहाँ समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने भी पूजा-अर्चना कर युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक शाही सवारी में सहभागिता निभाई।
जगह-जगह अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था
भक्तों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
भूतेश्वर मंदिर पर 101 किलो दूध की खीर का प्रसाद
गौतमालय भवन में पोहा नाश्ता
विवेकानंद बाजार में भोजन पैकेट वितरण
जेबकतरे भी रहे सक्रिय
भक्तों की भारी भीड़ के बीच जेबकतरे भी सक्रिय नजर आए। पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद कई लोगों की जेबें कटने की शिकायत सामने आई।