सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 12, 2026, 9:23 pm
Others
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)
प्रदेश के सबसे बड़े पंजीकृत संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की नीमच जिला इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।
नियुक्तियों के अंतर्गत —
विनोद धनोतिया — रामपुरा
हेमंत शर्मा — मनासा
आनंद अहिरवार — नीमच
अलखराय पुरोहित — जीरन
कोमलदास बैरागी — जावद
सुरेश साहू — सिंगोली
को तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी एवं महासचिव कैलाश राठौर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने
का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 के परिचय पत्र तैयार हो चुके हैं, जिन्हें शीघ्र ही वितरित किया जाएगा।