सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
January 31, 2026, 6:18 pm
Prasasanik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )सिंगोली थाना परिसर में नवीन थाना प्रभारी के रूप में जितेंद्र वर्मा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाने के समस्त स्टाफ से परिचय प्राप्त किया तथा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से संबंधित जानकारी ली।
थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे निर्भय होकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखें, पुलिस हर संभव सहयोग करेगी।
पदभार ग्रहण के अवसर पर थाना स्टाफ एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।