ताजासमाचार

सिंगोली सांदीपनि विद्यालय के शिक्षक जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी January 29, 2026, 5:45 pm Prasasanik



सिंगोली।

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नीमच स्थित शासकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक–02 में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सांदीपनि विद्यालय सिंगोली के शिक्षक श्री विनोद कुमार धोबी को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नीमच प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


श्री धोबी विगत तीन वर्षों से सांदीपनि

विज्ञापन
Advertisement
विद्यालय सिंगोली में अध्यापन कार्य कर रहे हैं तथा उनके मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के गणित विषय में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त हुए हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Related Post