सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 11, 2026, 12:52 pm
Samajik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)
नगर में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा पाँच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व की शुरुआत 11 फरवरी को गणपति (विनायक) स्थापना के साथ हुई।11 फरवरी को प्रातः 10:15 बजे तहसील कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पर विधि-विधानपूर्वक गणपति स्थापना की गई। इसके पश्चात कार्यक्रमों की श्रृंखला इस प्रकार रहेगी —
12 फरवरी — रात्रि 7 बजे भव्य संध्या आयोजन
13 फरवरी — रात्रि 7 बजे हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम
14 फरवरी — प्रातः 11:15 बजे नंदीश्वर महादेव मंदिर से मंगल कलश यात्रा, जो
नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पहुंचेगी, जहाँ प्रसाद वितरण होगा15 फरवरी (महाशिवरात्रि) के पावन अवसर पर नगर में विशाल एवं भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। भूत-भावन भूतेश्वर नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।शाही सवारी के प्रमुख आकर्षण होंगे —
सांवरिया अनिल बैंड
नासिक के ढोल, भटिंडा बैंड
शाही हाथी, नाचते घोड़े
बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार
अघोरी पार्टी
एलईडी वॉल पर लाइव प्रसारण
भव्य आतिशबाजी व ड्रोन से पुष्पवर्षा
अखाड़ा प्रदर्शन एवं आकर्षक झांकियाँ
शाही सवारी भूतेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय के बाहर स्थित शिव मंदिर पहुँचेगी, जहाँ भव्य पंडाल
में शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा। इसके पश्चात बाबा भोलेनाथ माता पार्वती के साथ शाही सवारी द्वारा नंदीश्वर महादेव मंदिर पहुँचेंगे, जहाँ महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा।शाही सवारी के दौरान अल्पाहार की व्यवस्था
नगर में निकलने वाली शाही सवारी के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अनेक स्थानों पर अल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।