ताजासमाचार

एक वर्ष बाद भी ग्राम धारडी में नहीं बदले हालात ,नेटवर्क संकट से जूझ रहे ग्रामीण, डिजिटल इंडिया पर उठे सवाल

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी February 5, 2026, 4:31 pm Prasasanik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )

तहसील के ग्राम धारड़ी में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। 5जी और 4जी के दौर में भी गांव में किसी भी कंपनी का टॉवर नहीं होने से ग्रामीणों को 2जी नेटवर्क तक नसीब नहीं हो पा रहा है। सरकार द्वारा अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन किए जाने के बावजूद नेटवर्क के अभाव में ग्रामीण योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं।


ग्रामीण महेश टेलर ने बताया कि मोबाइल कंपनियां उपभोक्ताओं से पूरा शुल्क वसूल रही हैं, लेकिन सुविधा शून्य है। नेटवर्क के लिए ग्रामीणों को पेड़ों पर चढ़ना या ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है। राशन

विज्ञापन
Advertisement
वितरण जैसी जरूरी सेवाएं भी नेटवर्क नहीं मिलने से प्रभावित हो रही हैं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी ग्रामीणों को बिना राशन लौटना पड़ता है।


ग्रामीणों ने बताया कि गांव से 3 से 5 किलोमीटर दूरी पर टॉवर होने के बावजूद धारड़ी में सिग्नल नहीं पहुंचता। पिछले वर्ष मीडिया के माध्यम से शिकायत करने पर सुविधा बढ़ाने के बजाय एकमात्र आइडिया कंपनी का टॉवर भी हटा लिया गया।


नेटवर्क के अभाव में विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के 70 वर्ष बाद भी गांव में संचार

विज्ञापन
Advertisement
सुविधा का अभाव प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है।


ग्रामीणों ने शीघ्र मोबाइल टॉवर स्थापित कर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Post