ताजासमाचार

सिंगोली पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,सरसों की फसल में छुपाकर की जा रही अफीम की अवैध खेती पकड़ी , एक आरोपी पकड़ा

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी February 12, 2026, 8:56 pm Prasasanik



सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)

मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सिंगोली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अथवा बूजुर्ग में सरसों की फसल के बीच छुपाकर की जा रही अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से कुल 78 किलो 920 ग्राम अफीम के हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।नीमच जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल,

विज्ञापन
Advertisement
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना सिंगोली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 12 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम अथवा बुजुर्ग पहुंचकर खेत में दबिश दी, जहां सरसों की फसल के बीच बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे लगे मिले। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध फसल को उखाड़कर जब्त किया।

इस मामले में रतनलाल पिता कन्हैयालाल (36 वर्ष) निवासी ग्राम अथवा बुजुर्ग को आरोपी बनाया गया है, जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन
Advertisement
गया है। मामले की आगे जांच जारी है।


पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Related Post