ताजासमाचार

सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक सखलेचा ने किया निरीक्षण,,दिए दिशा निर्देश

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी February 14, 2026, 3:53 pm Prasasanik


सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली पर रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं विधायक ॐ प्रकाश सखलेचा ने की।

बैठक में अस्पताल की सेवाओं की समीक्षा करते हुए दो अतिरिक्त डॉक्टरों की पदस्थापना, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्टाफ सुदृढ़ीकरण एवं पार्किंग में इंटरलॉक टाइल्स निर्माण जैसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 20 हजार ओपीडी, 4,500 आईपीडी, 400 प्रसव एवं 75 उच्च जोखिम प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए हैं। वहीं पिछले चार वर्षों में कोई भी मातृ मृत्यु नहीं हुई है।विधायक ने अस्पताल स्टाफ की सराहना करते हुए सेवाओं

विज्ञापन
Advertisement
को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Related Post