सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 16, 2026, 3:21 pm
Others
सिंगोली। क्षेत्र में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों ने एक निजी सुरक्षा एजेंसी पर वेतन न देने, कार्य शर्तों में धोखाधड़ी करने एवं जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए तहसीलदार ओर थाना प्रभारी सिंगोली को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्बाइन फिजिकल सिक्योरिटी नामक कंपनी के अंतर्गत करीब 64सुरक्षा कर्मचारी विगत 11 माह से वारी आरटीएल कंपनी ग्राम बड़ी में कार्यरत थे। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई, लेकिन कंपनी द्वारा तय वेतन, ओवरटाइम भुगतान और सुविधाएं नहीं दी गईं।कर्मचारियों ने बताया कि
कंपनी प्रबंधन द्वारा पहले आश्वासन दिया गया था कि प्रतिदिन 8 घंटे की ड्यूटी, 2000 सैलरी में इजाफा ओर 12 प्रतिशत पी एफ बढ़ाया जाएगा और माह में चार छुट्टियां दी जाएंगी, लेकिन 11 माह बीतने के बावजूद किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्धारित समय पूरा होने से पहले ही कंपनी ने अपना नाम बदलकर कैपिटल सिक्योरिटी फोर्स कर लिया, जिससे कर्मचारियों की मांगों से बचा जा सके। जब कर्मचारियों ने अपनी बकाया राशि की मांग की तो कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें धमकाया गया और नौकरी से निकालनेवर
जान से मारने की बात कही गई।कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के एक प्रबंधक रवि गुर्जर ने खुलेआम यह कहा कि पुलिस या प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा और कंपनी को ऊंचे स्तर का संरक्षण प्राप्त है।
पीड़ित कर्मचारियों ने तहसीलदार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, बकाया वेतन दिलाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य श्रमिक के साथ ऐसा अन्याय न हो।