ताजासमाचार

जय श्री बस और पिकअप में जोरदार टक्कर, बस में सवार यात्री सहित दोनों वाहनों के चालक घायल, पढ़िए पूरी खबर

Pradesh Halchal February 6, 2022, 9:45 pm Accident

नीमच से साठखेड़ा के बीच चलने वाली जय श्री बस सर्विस और पिकअप की की जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नीमच से साठखेड़ा जा रही जय श्री बस एमपी 44 पी 1088 दोपहर में गांधीसागर नंबर 8 और नंबर 3 के बीच चौरयासीगढ़ दरगाह के समीप सामने से आ रहे डीजे पिकअप वाहन से टकरा गई।

दुर्घटना में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में बस चालक और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस वाहन ने तत्काल भानपुरा चिकित्सालय रेफर किया। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को

विज्ञापन
Advertisement
मामूली चोट आई है। जिनका फ़िलहाल उपचार चल रहा है ! 

Related Post