ताजासमाचार

सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के चुनाव संपन्न, अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय व्यास सर्वसम्मति से निर्वाचित

Pradesh Halchal June 9, 2024, 2:14 pm Samajik

नीमच सकल ब्राह्मण कल्याण समिति के आगामी द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु रविवार सुबह 10 बजे एलआईसी रोड के समीप स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पर आयोजित साधारण सभा मे निवृतमान अध्यक्ष शैलेश जोशी तथा श्री परशुराम मंदिर समिति अध्यक्ष योगेश पंत की संयुक्त अध्यक्षता मे तथा समस्त सदस्यों व पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति मे निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। 

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप शर्मा, सचिव पद के लिए विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय व्यास निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्षों का रहेगा। इस मौके पर सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत

विज्ञापन
Advertisement
और अभिनंदन  किया गया। अंत मे आभार नवनिर्वाचित सचिव विजय तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया!

Related Post