ताजासमाचार

राशिफल, 18 मार्च 2022, वृष राशि के जातक स्वास्थ्य का रखें खयाल, कन्या राशि वालों को नौकरी में होगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal March 19, 2022, 9:30 am Religion

मेष - आज व्यवसाय में किसी बात को लेकर नया अनुबंध हो सकता है। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल रहेगी।

वृष - व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। मकर व कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा।

विज्ञापन
Advertisement

मिथुन - आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में कल के बाद प्रोमोशन संभावित है। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। माता की सेहत में सुधार होगा। शाम के समय बच्चें घर पर खेल-कूद में अपना समय बितायेंगे।

विज्ञापन
Advertisement

कर्क - पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों की सहायता से बड़ा कार्य पूर्ण होगा। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा, इससे लाभ भी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह - परिवार में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। प्रेम के लिए कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Advertisement

कन्या - आज शिक्षा में उन्नति होगी। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। जॉब में लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। नौकरी वाले लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में तंदरुस्त रहेंगे।

तुला - आज व्यवसाय में कुछ परिवर्तन की स्थिति हो सकती है। मेष या मकर राशि के उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ की संभावना रहेगी। आज आप अपने बिजने को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।

विज्ञापन
Advertisement

वृश्चिक - राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Advertisement

धनु - शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी होगी। धन आगमन होने के संकेत हैं। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी।

मकर - आज का दिन संघर्षमय हैं। व्यवसाय में लाभ संभावित है। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जातक के पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। कई दिनों से चल रही सेहत संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा।

विज्ञापन
Advertisement

कुंभ - आपकी व्यावसायिक योजना सफल होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। काम करते समय ध्यान एकत्र रखने की जरुरत है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सुख मिल सकता है।

मीन - परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा विवाद हो सकता है। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें सफलतापूर्वक निभायेंगे। सेहत बेहतर रहेगा। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन
Advertisement

Related Post