रतनगढ़। जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक रजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी जावद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल माहौर के
नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी लाभचंद उर्फ लाम्बिया पिता फफाल्या भील (35 वर्ष) निवासी ग्राम चरखा, थाना बैंगू, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुखबिर सूचना और पुलिस की सतर्क निगरानी के बाद टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक
भूरालाल माहौर , उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौड़ (चौकी प्रभारी जाट) सहित रतनगढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।