ताजासमाचार

सिंगोली में 3 करोड़ 59 लाख की लागत से बनेगा महाविद्यालय का प्रथम तल भवन,कल होगा शिलान्यास

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 13, 2026, 12:23 pm Prasasanik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सिंगोली स्थित श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय महाविद्यालय में प्रथम तल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास 14 मार्च 2026 को किया जाएगा। लगभग 3 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन महाविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं को और सुदृढ़ करेगा।

जावद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक ओम प्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में 

शिलान्यास कार्यक्रम दोपहर 3 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहेंगे। नए भवन

विज्ञापन
Advertisement
के निर्माण से महाविद्यालय में कक्षाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सकेगा।

Related Post