सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 6, 2026, 9:54 pm
Others
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 पद्मावती सामुदायिक भवन, कोटा रोड स्थित खुले नाले में शुक्रवार शाम एक भारी-भरकम बैल गिर गया। बैल के नाले में गिरते ही वह बाहर निकलने के लिए तड़पता रहा और उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।सूचना मिलते ही नगर के जीव दया प्रेमी, स्थानीय नागरिक और नगर परिषद कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बैल को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक रस्सियों से प्रयास किए गए, लेकिन उसका वजन अधिक होने के कारण उसे बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था।
इसके बाद जनसहयोग
से एक लोडर बुलाया गया और बैल को पट्टे से बांधकर सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। बैल के बाहर निकलते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।कई लोगों ने किया सराहनीय सहयोग
बैल को सुरक्षित बाहर निकालने में नाना लाल धाकड़, वार्ड 14 पार्षद जीवन बलाई, विनोद छीपा, केसरीमल धाकड़, कैलाश धाकड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तू धाकड़, मोहित मेहता, अशोक राठौड़, राधेश्याम धाकड़, अंतर सिंह राठौड़, अर्जुन धोबी सहित नगर परिषद कर्मचारी सुरेश धाकड़, जमादार प्रहलाद
टांक, विधान टांक, कुणाल टांक और पंकज टांक का विशेष सहयोग रहा।वार्डवासियों ने उठाई मांग
घटना के बाद वार्डवासियों में नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि इलाके में कई नाले खुले और जर्जर हालत में पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वार्डवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन खुले नालों को ढकने और उनकी मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी इंसान या पशु के साथ ऐसी घटना न हो