सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 5, 2026, 1:17 pm
Samajik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )नगर में 2 से 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने जा रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने सिंगोली में होने वाले इस महोत्सव में आने की मौखिक स्वीकृति प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के आशीर्वाद एवं अर्हम योग प्रणेता मुनि प्रणम्य महाराज के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।
उक्त कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण देने के लिए सिंगोली दिगम्बर जैन
समाज का एक प्रतिनिधि मंडल कोटा पहुंचा और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। इस दौरान बिरला ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में शामिल होकर वे स्वयं को धन्य महसूस करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका आधिकारिक कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।बिरला से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में कोटा जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन मड़िया, समाज अध्यक्ष भरत जैन, पारस हरसौरा, राजेंद्र मोहिवाल, चांदमल जैन, शोभालाल जैन, सुभाष जैन, कमल जैन, अशोक जैन, बसंत जैन, पुष्प जैन, हितेश जैन, चेतन भैया सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।सिंगोली दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष
भरत जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की स्वीकृति से समाज के इस महोत्सव में नया उत्साह आया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के लिए कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है और उनके आने की भी संभावना है।