ताजासमाचार

शहर में बढ़ता जीजी का आंतक, गुंडागर्दी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस के पास पहुंची शिकायतें, आमजनता परेशान

Pradesh Halchal September 27, 2025, 6:43 pm Crime

अपुन के जिले में माफियाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच शहर में एक जीजी नामक शख्स की गुंडागर्दी से आमजन त्रस्त हैं। देर रात कार में शराब पार्टी करना और राहगीरों को धमकाना इसकी आदत बन चुकी है।

जानकारी के अनुसार पुरानी कृषि मंडी के सामने बीती रात जीजी अपनी गाड़ी में शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसने राह चलते लोगों को रोककर चमकोमाइजिग किया और खुद को बड़ा गुंडा बताने की कोशिश की।

शहर में जमीन से जुड़े कई अवैध मामलों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी जीजी का नाम सामने

विज्ञापन
Advertisement
आ रहा है। कई लोग उसके डर और धमकी से परेशान होकर पुलिस तक शिकायत लेकर पहुंचे हैं।  

सूत्रों का कहना है कि जैसे अन्य माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है, वैसे ही जल्द पुलिस जीजी की गुंडागर्दी और अवैध धंधों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। प्रशासन का सख्त रवैया ही इस तरह के लोगों के आतंक पर रोक लगा सकता है।

Related Post