सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)। नगर में 10 दिवसीय रामलीला मंचन के समापन पर दशहरा धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 4 बजे बजरंग व्यायामशाला से अखाड़े का चल समारोह निकाला गया, जिसमें तीन पीढ़ियों के कलाकारों ने करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे बालक और बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
अखाड़ा नगर भ्रमण करते हुए दशहरा मैदान पहुँचा, जहाँ करीब 2 घंटे तक खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। रात 11 बजे विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने रावण पूजन कर रावण दहन किया। इस अवसर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश से लगभग 10 से 15 हजार की भीड़ मौजूद रही। तहसीलदार बालकृष्ण मकवाना और टीआई भूरालाल भाभर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन (भाया), उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पटवा, पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।