ताजासमाचार

Big Breaking - बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत, दुसरा फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला, जावद और जीरन थाना क्षेत्र पुलिस जुटी जांच में, पढिए पूरी खबर

नीमच - April 21, 2025, 1:04 pm Technology

नीमच जिले के जीरन और जावद थाना क्षेत्र में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया। जहा जावद थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वही दूसरा मामला जीरन थाना क्षेत्र के चल्दु में सड़क हादसे सामने आया। जहां पर बाइक सवारी व्यक्ति को पीछे से कार ने टक्कर मारी, जिसमें मौत होना बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जीरन थाना क्षेत्र के चल्दु निवासी मृतक मांगीलाल पिता भुना जी बागरी उम्र 70 वर्ष निवासी चल्दू बाइक पर सवार होकर अपने घर से नीमच के निकले थे इसी दौरान पीछे आ रही कार ने बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

वहीं जीरन पुलिस ने मौके पर पहुंची और कार चालक और कार को अपने कब्जे में लिया गया। वहीं शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौपा जा रहा है। वही मर्ग कायम का मामले की जांच की जा रही है। दूसरा मामला जावद थाना क्षेत्र के मेढकी गांव का सामने आया। जहां पर सुबह मेढकी निवासी एक व्यक्ति का शव कुए पर आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी बड़ा भाई जब खेत पर पहुंचा तो उसे लगी तो उसने तुरंत लोगों को जानकारी दी। जिस पर जावद पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को उतार कर जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया। वही बताया जा रहा की मृतक व्यक्ति पुरणमल पिता फुलचंद भील उम्र 35 वर्ष निवासी मेंढकी बताया जा रहा है। जो रात्रि में 6 बजे अपने घर से खेत के लिए निकला था और सुबह उसका शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। फिलहाल व्यक्ति की आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post