ताजासमाचार

धनगर गायरी समाज द्वारा आयोजित वाहन रैली का राजकुमार अहीर मित्र मंडल ने स्वागत किया

डिकेन - राकेश चारण September 7, 2023, 3:02 pm Technology

जावद। धनगर गायरी समाज के पूर्व संगठन मंत्री दिनेश धनगर (पार्षद नयागांव) ने जानकारी देते हुए बताया की धनगर गायरी समाज के संत श्री 1008 अमराजी भगत के जन्मोत्सव व जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विशाल वाहन रैली 5 सितंबर को धार, इंदौर, देवास, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच होते हुए 7 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे जावद पहुंची, यही से नयागांव होते हुए दोपहर को सांवलिया जी के पास अमरा भगत के जन्म स्थान (नरबदीया) पहुंची।

धनगर गायरी समाज के संत श्री 1008 अमराजी भगत के जन्मोत्सव व जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विशाल वाहन रैली का जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में एवम मित्र मंडल द्वारा 7 सितंबर दोपहर 12.30 बजे बस स्टेंड शास्त्री चौक पर सभी समाजजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौधरी, विक्रम चौधरी, राधेश्याम चौधरी, कैलाश पटोला, अनिल चौधरी, मंदसौर जिलाध्यक्ष रामदयाल गायरी, फतेहसिंह चौधरी का कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, धनगर गायरी समाज के पूर्व संगठन मंत्री दिनेश धनगर (पार्षद नयागांव) एवम नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़ ने पुष्पमाला के साथ सम्मान किया वही धनगर गायरी समाज के संत श्री 1008 अमराजी भगत की तस्वीर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर (जिला महामंत्री), नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद धाकड़, सलीम सरवारी (जिला उपाध्यक्ष), धनगर गायरी समाज के पूर्व संगठन मंत्री दिनेश धनगर (पार्षद नयागांव), बेरोजगार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हनी तोतला, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, बाबरू लाल धाकड़, कमल सिंह राजपूत, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष युवराज झरिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष फजल दुआ (नयागांव), सेक्टर अध्यक्ष दिनेश धाकड़ (सरवानिया मसानी) अभिषेक (मोनू) शुक्ला, हीरालाल धनगर, प्रदीप सेन, देवीलाल अहीर, विपिन श्योपरा, कुलदीप सेन, रमेश टेलर, राहुल अहीर, जिला महामंत्री हबीब राही, धर्मेंद्र धाकड़, राजवीर सालवी, लखन नायक, राहुल चौहान, पंकज सोलंकी, दिनेश बागरी, सुधीर सेन, अर्जुन कोली, निलेश सोलंकी सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Post