ताजासमाचार

नगर परिषद डीकेन द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत साफ सफाई कर स्वच्छता का लिया संकल्प

Pradesh Halchal September 21, 2022, 10:52 pm Prasasanik

नगर परिषद डीकेन द्वारा स्व्च्छ अमृत महोत्सव  एवं " सेवा दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम ( दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2022 तक)  मनाया जा रहा है । इसी तारतम्य में नगर परिषद डीकेन के हीरामणी गार्डन में दिनांक 21-09-2022 को जनप्रतिनिधियों एवं  आम जन के सहयोग से सामुहिक स्वच्छता अभियान संचालित कर सफाई अभियान संचालित किया गया एवं नागरिकों एव सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। 

आयोजित कार्यक्रम में  नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरि सिंह मकोडिया पार्षद दिनेश पाटीदार, गोपाल गोरावत, राजू पाटीदार, बगदीराम पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि संदीप सोनी सुरेश पाटीदार, मनोहरलाल पाटीदार, विनोद

विज्ञापन
Advertisement
पाटीदार, शंकरलाल भांबी, कन्हैयालाल भील घनश्याम भट्ट, गोवर्धन लाल भील बंसीलाल पवार, पार्षदगण, जनप्रतिनिधी पूर्व नगर अध्यक्ष गोविंद प्रसाद मंडोवरा ,पिछड़ा वर्ग मंडल महामंत्री हुक्मीचंद गोयल, युवा नेता शैलेंद्र जैन, विष्णु पाटीदार, प्रभुलाल गुर्जर सहित अनेक भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सहित नगर परिषद डीकेन के आम नागरिक एवं निकाय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Post