ताजासमाचार

मजदूर को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal December 18, 2024, 1:31 pm Accident

नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के चल्दू में एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद घायल व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अशोक कुमार पिता प्यार चंद्र जाती पंडित उम्र 60 वर्ष निवासी करनाेज तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ बताया जा रहा है। मृतक व्यक्ति मजदूरी के लिए नीमच आया हुआ था इसी दौरान चल्दू के यहां रात्रि में 9 बजे के लगभग अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

नीमच जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Advertisement

Related Post