सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 23, 2026, 4:40 pm
Others
सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)
नगर के शासकीय महाविद्यालय परिसर में पिछले काफी समय से मधुमक्खियों के छत्ते लगे होने के कारण विद्यार्थियों में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। इस समस्या को गंभीर मानते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिंगोली के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य संजय बिजौलिया को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय की इमारत एवं कक्षाओं के आसपास मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे हुए हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यार्थी कुशाल टॉक,रमन सोनी ने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में
मौखिक रूप से अवगत कराया गया था, किन्तु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।इस अवसर पर एबीवीपी के कुशाल टॉक ,रमन सोनी, रवीना प्रजापत, विकास खटीक, अलीशा बानो, इशिका टांक सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने प्राचार्य से मांग की कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद अथवा संबंधित विभाग के माध्यम से तत्काल छत्तों को हटवाया जाए।प्राचार्य संजय बिजौलिया ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।