सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 22, 2026, 6:55 pm
Others
सिंगोली
प्रदेश के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला इकाई द्वारा वर्ष 2026 के परिचय पत्र (कार्ड) वितरण का कार्यक्रम 22 फरवरी को जावद स्थित श्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन, खोर दरवाजे पर समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के रतलाम संभागीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा तथा क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली, सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूमल गुर्जर, नीमच जिला प्रेस
क्लब अध्यक्ष श्याम गुर्जर, समाजसेवी विजय मुच्छाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चैन सिंह सोलंकी, महासचिव कैलाश राठौर, प्रकाश बंसल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के समक्ष पत्रकार हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दे रखे। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू करने, जिले में पत्रकार भवन हेतु भूमि आवंटन, पत्रकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पत्रकारों को उचित सम्मान देने की मांग की।संभागीय अध्यक्ष डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा ने कहा कि पत्रकारों को अपने सम्मान के लिए सकारात्मक, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता करनी चाहिए, न कि चाटुकारिता।मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा
ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार सरकार, प्रशासन और समाज के बीच “तीसरी आंख” की तरह कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी पत्रकारों से नए दृष्टिकोण और सुझाव मिलते हैं, जिन पर कार्य किया जाता है। विधायक ने पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकार भवन के मुद्दे पर पत्रकारों की आवाज बनने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नीमच, जावद, मनासा, रामपुरा, जीरन एवं सिंगोली तहसील सहित जिलेभर से सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महेश मोनू मोदी ने किया तथा
आभार प्रदर्शन चैन सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।