ताजासमाचार

दिल्ली से सिंगोली तक बह रही धर्म की बयार ,, पंच कल्याणक महोत्सव हेतु मुनि श्री का ससंघ मंगल विहार ,

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी February 25, 2026, 1:14 pm Samajik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)

मेवाड़ प्रान्त की धार्मिक नगरी सिंगोली में आगामी 2 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं अर्ह योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।महोत्सव की तैयारियाँ नगर एवं मेवाड़ प्रान्त में जोर-शोर से चल रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूज्य मुनिश्री ससंघ का मंगल विहार देश की राजधानी दिल्ली से सिंगोली की ओर प्रारंभ हो चुका है।मंगल विहार के दौरान समाजजनों

विज्ञापन
Advertisement
द्वारा आहार-विहार की समुचित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पैदल चलकर मुनिश्री ससंघ के साथ धर्मलाभ ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुनिश्री ससंघ मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सिंगोली पधारेंगे। उनके सानिध्य में महावीर जयंती का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। नगर प्रवेश के अवसर पर समाजजनों द्वारा पूज्य मुनिश्री ससंघ की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी।

आज पूज्य मुनिश्री ससंघ की आहारचर्या भुसावर गांव में सम्पन्न हुई, जहां बड़ी संख्या में गुरु सेवा संघ के सदस्य उपस्थित होकर गुरुचरणों में नमन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Post