ताजासमाचार

रमजान और होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

Pradesh Halchal February 18, 2026, 9:09 pm Samajik

रमजान माह एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस थाना परिसर पर किया गया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधी, समाज सेवी एवं विभिन्न समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक में दोनों पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

समिति सदस्यों ने अपने-अपने

विज्ञापन
Advertisement
सुझाव रखते हुए कहा कि सभी नागरिक एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल,थानाधिकारी जितेंद्र वर्मा ,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ,नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जेन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़,सदर रईस पठान,पार्षद राजेश भंडारी ,निसार पठान,राजेश नागौरी ,फूलकंवर मलिक ,पत्रकार गण ओर नागरिक उपस्थित थे।

Related Post