सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 19, 2026, 8:41 pm
Prasasanik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)
नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि 10 बजे के बाद डीजे एवं तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। यह निर्णय वर्तमान में चल रही वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इस उद्देश्य से लिया गया है।
टी आई जितेंद्र वर्मा एवं तहसीलदार प्रेम शंकर पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि निर्धारित समय के बाद यदि कोई व्यक्ति या आयोजनकर्ता डीजे अथवा तेज आवाज में संगीत बजाता पाया
गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने के साथ-साथ साउंड सिस्टम जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगरवासियों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
जिला कलेक्टर का कहना है कि परीक्षाकाल के दौरान शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि विद्यार्थी एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई कर सकें और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें।