नगर में चल रहे नीमच सिंगोली मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य अब विकास नहीं बल्कि दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। अधूरी सड़क पर फैली गिट्टी और बड़े पत्थर राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं।
1 जनवरी 2026 को शुरू हुवे सड़क निर्माण कार्य को देखकर व्यापारी गण ओर आम जनता को लगा कि अब समस्या का समाधान होने जा रहा हे ओर सड़क बनने से काफी समय से चली आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी,लेकिन पिछले 45 दिन गुजर जाने के बाद भी यथा स्थिति बनी हुई हे ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर के उसमें गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया हे जिसमें से धूल मिट्टी उड़ने ओर गिट्टी उछलकर अब दुकान के यहां पर ओर चलते राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन चुका हे
बुधवार को इसी लापरवाही का गंभीर परिणाम सामने आया जब तेज गति से गुजर रहे एक वाहन के पहिए से उछलकर गिट्टी-पत्थर पास की दुकान देव गारमेंट्स के शीशे पर जा लगे, जिससे दुकान का कांच चकनाचूर हो गया। सौभाग्य से उस समय कोई व्यक्ति सामने नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम कई दिनों से अधूरा पड़ा है। निर्माण एजेंसी ना ही अधूरे कार्य को पूरा कर रही हे ओर ना ही कोई अधिकारी दुकानदार की सुन रहा हे धूल और पत्थरों से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
जनता में रोष — प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। नागरिकों ने मांग की कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूर्ण कराया जाए तथा लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो। प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।