सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
February 24, 2026, 12:49 pm
Samajik
सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)
सिंगोली में बघेरवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा जिनधर्म नगरी झांतला निवासी पंडित श्री लादुलाल जैन (धानोत्या) की भव्य गोद भराई एवं बिन्दोरी यात्रा 23 फरवरी को श्रद्धापूर्वक निकाली गई। यात्रा पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां सामूहिक गोद भराई का आयोजन हुआ। बिंदोरी नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न समाज द्वारा इनका स्वागत अभिनंदन किया गया है
उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी 2026 को पदमपुरा (राजस्थान) में पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के सान्निध्य में उनकी जैनैश्वरी दीक्षा संपन्न होगी। यात्रा के दौरान समाजजनों
एवं विभिन्न संगठनों ने दीक्षार्थी का स्वागत कर मंगलकामनाएं दीं।दीक्षा जैन धर्म में आत्मकल्याण एवं मोक्ष मार्ग की सर्वोच्च साधना मानी जाती है। समाज के भरत ठोला ओर निर्मल खटोड़ ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और पूरे नगर में धर्ममय वातावरण बना रहा।