ताजासमाचार

राशिफल 04 मई 2024, पार्टनर से मिल सकता है सरप्राइज, होगा प्यार का इजहार, पढ़िए किसके क्या है आज योग

नीमच - May 4, 2024, 10:14 am Technology

राशिफल के अनुसार 04 मई 2024 शनिवार का यह दिन सभी राशियों की लव लाइफ के लिए मिला-जुला रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों का पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है तो वहीं कुछ जातकों का बाहर घूमने का प्लान कैंसिल हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक लव राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल -

आज आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी-मजाक के मूड में रहेगा। वह आपको परेशान कर सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा बिताने वाले है। साथ ही पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे व्यक्त कर सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल -

आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथ ही आपके किसी बात से नाराज हो सकता है, जिनको मनाना आज बड़ा कठिन होगा। जिस कारण आपका मन उदास हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी मनाने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल -

आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। बारिश में भीगने के कारण कुछ स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आप अपने साथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल -

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

सिंह दैनिक राशिफल -

आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल -

आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण वह कुछ परेशान रहेंगे। अच्छा होगा इस समय अपने साथी के साथ रहें। मौसमी बीमारियों से स्वयं और अपने पार्टनर को बचाए, खानपान का ध्यान रखें।

तुला दैनिक राशिफल -

आज आपका पार्टनर आपके प्रति बहुत सरल सहज रहेगा। आपके पार्टनर के मन में कोई बात चल रही है, जो वह आपके सामने कहना चाहता है। आप अपने पार्टनर के मिजाज को समझने का प्रयास करें। हो सकता है आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने के बारे में सोच रहा हो।

वृश्चिक दैनिक राशिफल -

आज कुछ छोटी-छोटी बातों पर आप दोनों में विवाद की स्थिति बन सकती है। आज अपने साथी की बात को इग्नोर करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, जिस कारण विवाद की स्थिति खड़ी होगी। अच्छा होगा अपनी गलती एक्सेप्ट कर लें, जिससे मामला सुलझ जाए।

धनु दैनिक राशिफल -

आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की डिमांड कर सकता है। मौसम के हिसाब से यह आपके लिए ठीक भी रहेगा। कुछ समय अपने साथी के साथ बिताएं। परिवार और संबंधों को बनाए रखने के लिए ऐसा डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल -

आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों पर झगड़ सकते हैं। आपके पार्टनर की कुछ बातें आपको पसंद नहीं होंगी, जिस कारण कुछ न कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, आपका पार्टनर आपको बहुत पसंद करता है। संबंध को बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखें।

कुंभ दैनिक राशिफल -

आज आप अपने साथी पार्टनर के बारे में गलत धारणा मन में बना सकते हैं। किसी बात को लेकर आपके मन में शंका उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। कुछ बड़ा डिसीजन करने से पहले बात की अच्छी तरह से छानबीन कर लें।

मीन दैनिक राशिफल -

आज आपका पार्टनर आपके ऊपर बड़ा मेहरबान रहेगा। आज साथी के साथ घर पर आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज का दिन आपका अपने साथी के साथ बहुत अच्छा रहने वाला है। मौसम के हिसाब से प्रेम-प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी

Related Post