ताजासमाचार

नगर की जनता और व्यापारी टैक्स देकर भी धूल-मिट्टी खाने को मजबूर, मुख्य मार्ग की ज्वलंत समस्या से जनता में गहरा आक्रोश, समय पर हो समाधान, वरना आंदोलन को होंगे मजबूर

Pradesh Halchal October 10, 2025, 3:43 pm Samajik

सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी): नगर की मुख्य सड़क की ज्वलंत समस्या ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। तिलस्वां चौराहे से नीमच नाका तक का मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुका है। टूटी-फूटी सड़क और उड़ती धूल-मिट्टी नगर की दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रही है।

व्यापारी वर्ग विशेष रूप से परेशान है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। व्यापारियों ने बताया कि लगातार उड़ती धूल और गंदगी के कारण दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन
Advertisement

हर दिन इस मार्ग से सैकड़ों दोपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे धूल का गुबार उठता है और आम लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। व्यापारियों का कहना है कि “हम हर वर्ष नगर परिषद को सभी कर समय पर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद परिषद मूकदर्शक बनी हुई है।

व्यापारियों व्यापारी अरविंद लबाना, किशोर सोनी,कैलाश लबाना, छीतरमल धाकड़ शंभूलाल सैन सहित अन्य व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जनता और व्यापारियों की यह पीड़ा अब आंदोलन का रूप ले सकती है यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया।

विज्ञापन
Advertisement

Related Post