सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी
March 14, 2026, 8:22 pm
Prasasanik
सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी) शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में शनिवार को 06 नए क्लास रूम एवं बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग 3 करोड़ 59 लाख 35 हजार रुपये के 6 नए भवन एवं 2करोड़ 3 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा उपस्थित रहे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भाजपा श्री अशोक सोनी (विक्रम), नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र जैन (भाया ) सांसद प्रतिनिधि गोपाल धाकड़ सहित कई जनप्रतिनिधि
मौजूद रहे।विधायक ओम प्रकाश सखलेचा ने भूमिपूजन के बाद कहा कि नए अध्ययन कक्ष बनने से महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा। हमें हमेशा बड़े सपने देखना चाहिए जिससे कि हम उस मंजिल तक पहुंच सकते हे सरकार के पास फंड की कमी नहीं हे आप तो अच्छे से अच्छे प्रोजेक्ट बनाकर लाए उन्हें हम सरकार के माध्यम से धरातल पर लाकर साकार करेंगे,,,,कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री पारस जैन, श्री ओंकार लाल धाकड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल धाकड़, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री लोकेश पटवा तथा भाजयुमो जिला
मंत्री श्री राकेश जोशी सहित कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जोशी ने किया !