ताजासमाचार

गायों को लापसी खिलाकर आचार्य नवरत्न सागर महाराज का जन्मदिन जीव दया के रूप में मनाया

Reporter सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी March 6, 2026, 8:45 pm Samajik



सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी )जन-जन की आस्था के केंद्र, जीव दया के प्रतिपालक एवं आजीवन आयम्बिल के उग्र तपस्वी मालव विभूषण आचार्य नवरत्न सागर जी महाराज साहेब का 83वां जन्मोत्सव देशभर के लगभग 1000 से अधिक श्रीसंघों में एक साथ जीव दया के रूप में मनाया गया।

इसी क्रम में जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ सिंगोली द्वारा नारायण गौशाला कछाला में लगभग 400 से अधिक गायों के लिए गुड़ की लापसी का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे श्रीसंघ के सदस्य गौशाला पहुंचे और गायों को लापसी खिलाकर जीव दया का संदेश दिया।

इस अवसर पर गुरुदेव आचार्य नवरत्न सागर जी महाराज साहेब

विज्ञापन
Advertisement
की गुणानुवाद सभा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष विनोद गांधी, एडवोकेट संजय नागोरी, राजेश भंडारी, प्रदीप पितलिया, रोशन मेहता सहित श्रीसंघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post