ताजासमाचार

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान शुरू, जिलाध्यक्ष श्री जैन के नेतृत्व में हुई शुरुआत

सिंगोली - मुकेश माहेश्वरी October 1, 2025, 8:03 pm Technology

सिंगोली(मुकेश माहेश्वरी)। प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का वर्ष 2026 के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत दिनांक 1 अक्टूबर को हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 1 अक्टूबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई।

इसी क्रम में नीमच जिला इकाई में भी जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की प्रभावी शुरुआत हुई पुरे जिले में एक साथ सभी तहसीलों ओर नगर इकाइयों में सदस्यता की शुरुआत की गई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि पहले दिन ही जिले में पत्रकार साथियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्ड तोड़ सदस्यता फार्म भरे ज्ञात रहे जिले में संगठन से जुड़े ढाई सौ से अधिक पत्रकार साथी है जिसमें से सदस्यता अभियान के प्रथम दिन ही 146 सदस्यों ने सदस्यता फार्म भरकर संगठन के प्रति सक्रियता का परिचय दिया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चेन सिंह सोलंकी, महासचिव अविनाश जाजपुरा ने सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए इसी तरह संगठन का काम सक्रियता से करने की बात कही।

Related Post