ताजासमाचार

शैलू, विट्ठल और राजा का अवैध घोड़ीदाना, कब्रिस्तान के पास जमती महफिल, लाखों के दांव पर खेल!

Pradesh Halchal October 17, 2025, 4:02 pm Crime

नीमच।बघाना थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध घोड़ीदाने का जुआ जोर पकड़ रहा है। रोजाना शाम 4 बजे के बाद कब्रिस्तान के पास खेतों या बंद कमरों में दांव की महफिल सजती है, जहां लाखों रुपये का खेल खेला जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, इस घोड़ीदाने का संचालन शैलू, विट्ठल और राजा नामक तीन युवक मिलकर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शैलू की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ और सेटिंग के चलते यह अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है।

विज्ञापन
Advertisement

बघाना के आसपास के इलाकों से रोजाना जुआरी यहां पहुंचते हैं और देर रात तक हार-जीत के दांव लगाए जाते हैं। इस अवैध खेल के कारण कई परिवार आर्थिक तंगी और विवादों में फंस चुके हैं।

एसपी के सख्त निर्देश, फिर भी जारी अवैध कारोबार

विज्ञापन
Advertisement

नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने जिलेभर में जुआ, सट्टा और घोड़ीदाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर रखे हैं। इसके बावजूद बघाना थाना क्षेत्र में यह अवैध कारोबार लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पहले यह खेल नाका नंबर चार के पास चलता था, लेकिन आपसी मतभेद के चलते ठिकाना बदलकर अब कब्रिस्तान के पास खेतों और बंद कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि शैलू, विट्ठल और राजा तीनों इस घोड़ीदाने को मिलकर चला रहे हैं। इनमें से एक की पुलिस से नजदीकियों के चलते यह खेल रोक से बाहर हो गया है।

क्या पुलिस की होगी सख्त कार्रवाई?

विज्ञापन
Advertisement

जिलेभर में पुलिस की लगातार कार्रवाई से जुआ-सट्टा पर अंकुश लगा है, लेकिन बघाना थाना क्षेत्र में यह अवैध नेटवर्क बेखौफ चल रहा है।

अब देखना यह होगा कि क्या शैलू, विट्ठल और राजा के इस अवैध कारोबार पर पुलिस शिकंजा कस पाएगी या फिर लाखों के दांव का यह खेल यूं ही रात के सन्नाटे में चलता रहेगा।

विज्ञापन
Advertisement

Related Post