ताजासमाचार

नगर में पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा है शारदीय नवरात्रि का पर्व

रामपुरा - महावीर चौधरी October 16, 2023, 6:27 pm Technology

रामपुरा तहसील मुख्यालय में शारदीय नवरात्रि पर्व नगर के प्रसिद्द महामाया दुधाखेड़ी मन्दिर प्राचीन व सिद्ध स्थान होने के कारण यहां पर नवरात्री पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। परंपरागत वर्षों से महामाया दुधाखेड़ी के दरबार मे नौ दिन तक भक्तो का जन सैलाब उमड़ ता है जिसके लिए समिती द्वारा पांडाल मे सुव्यवस्थित सुविधा की जाती है। वही मां के दरबार मे प्रतिदिन महाआरती रात्री 8:30 बजे व उसके पश्चात्य महाप्रशादी का आयोजन किया जाता है। नगर में यह मंदिर आस्था का केन्द्र है और यहा आने वाले भक्तो की मनोकामना पूर्ण होती है। बताया जाता कि यह मंदिर वर्षों पुराना होते हुए जहां भक्तों की लगातार मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं दूसरी ओर नगर के श्रीपुरा रोड़ स्थित महामाया चामुंडा माता मंदिर पर भी नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है इसी प्रकार श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर पर  भी घट स्थापना कर माता रानी के नौ दिवसीय उत्सव को बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मानना शुरू किया। नगर के कई चौराहों पर दुर्गा स्थापना के साथ गरबोत्सव प्रारंभ हो रहें आस्थावान एवं श्रद्धालुओं द्वारा त्याग तप के साथ पूजा आराधना कर नौ दिवसीय नवरात्रि मनाई जा रही है। वहीं आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन सतत निगरानी रखते हुए पर्व शांति और सौहार्द्र पुर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए प्रयासरत है।

Related Post