ताजासमाचार

रामपुरा थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, त्यौहार का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं

Pradesh Halchal September 25, 2022, 8:01 pm Prasasanik

रामपुरा तहसील मुख्यालय में आज रविवार को आगामी त्यौहार नवरात्रि पर्व, दुर्गाष्टमी, दशहरा, ईद मिलादुन्नबी, दीपावली एवं आदि त्योहार को देखते हुए थाना परिसर रामपुरा में शांति समिति की बैठक सायं 5:30 बजे आयोजित की गई।  तहसीलदार रामपुरा मनोहर लाल वर्मा,थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि त्यौहार का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाएं क्योंकि 2 वर्षों से कोरोना के कारण त्यौहार नहीं मना पा रहे थे किंतु इस वर्ष सभी त्योहार पूर्ण शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाए हैं‌‌, उक्त अधिकारियों ने साफ सफाई एवं प्रकाश

विज्ञापन
Advertisement
व्यवस्था हेतु नगर परिषद एवं विद्युत मंडल को निर्देशित किया गया। 

बैठक में शांति समिति के सदस्य गण, गरबा मंडल समिति, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु ,समाज जन ,नगर पालिका कर्मचारी ,पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related Post