ताजासमाचार

राशिफल 31 मई 2022, वृष राशि वालों को आज व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर May 31, 2022, 8:04 am Technology

मेष - आज नौकरी में तनाव हो सकता है। घर से कुछ लोगों के विदेश जाने के योग बन सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष - आज का दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है। जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। धन लाभ का योग है। धन का व्यय हो सकता है। जाब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। गरीबों की मदद करने से स्‍वयं लाभ होगा।

मिथुन - नौकारी में प्रगति होगी। नौकरी सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क - आज आर्थिक विकास होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्रों के करियर में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी उन्हें पूरे दिल से प्यार करेगा।

सिंह - किसी प्रिय रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के कारण यात्रा के योग बन सकते हैं। नियोजित कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या - आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाब में आज कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। परिवार में किसी खास बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में भी लगाएं।

तुला - छात्रों को करियर को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक - आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं नौकरी में सफलता मिलेगी। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज मददगार होगा। कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है।

धनु - आज संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जाब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन लाभ का योग है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर - व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्रों को करियर में उन्नति होगी। नौकारी में प्रोमोशन संभव है।

कुंभ - आज धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।

मीन - आज परिवार में किसी रिश्ते को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकता है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वेतनभोगी लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

Related Post