ताजासमाचार

राशिफल,18 मई 2022, वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति होगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर May 18, 2022, 7:31 am Technology

मेष - आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसायटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य फिट रहेगा।

वृष - धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी ।

मिथुन - राजनीति सम्बंधित कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है।

कर्क - आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहस बाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा।

सिंह - आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या - व्यवसाय व जाब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। आज वाणी में मधुरता रहेगी। मित्रों की सलाह काम आयेगी। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

तुला - व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मकर व मीन राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

वृश्चिक - जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

धनु - आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में प्रगति के संकेत हैं। संतान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे।आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।

मकर - आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई व बुजुर्गों के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कुंभ - राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।

मीन - शिक्षा में सफलता के संकेत हैं । उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं । जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं।

Related Post