ताजासमाचार

राशिफल, 20 अप्रैल 2022, मिथुन राशि के जातक आज नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर April 20, 2022, 9:12 am Technology

मेष - आज व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। सुखद यात्रा के संयोग हैं। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा, परन्तु मेहनत अधिक रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता का सहयोग मिलेगा।

वृष - आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन - आज जांब के लिए अनुकूल समय है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क - धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रुके हुआ काम बनेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।

सिंह - आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कन्या - जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। मित्रों से लाभ हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

तुला - जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें।

वृश्चिक - आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु - आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर - हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ - जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। नौकरी में किसी बहुराष्ट्रीय कम्पनी में सेवा का अवसर मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन - जॉब में उन्नति होगी। यात्रा के संकेत हैं। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है।

Related Post