ताजासमाचार

राशिफल 18 अप्रैल 2022, सिंह राशि वालों को नौकरी में सफलता व व्यवसाय में लाभ होगा, जानिए अन्य राशियों का हाल

Pradesh Halchal - डेस्क रिपोर्टर April 18, 2022, 9:02 am Technology

मेष - आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। रुका कार्य बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

वृष - व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

मिथुन - छात्रों के करियर में उन्नति संभावित है। व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार में विस्तार के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। उदर रोग होने की संभावना है।

कर्क - व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह - जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। जॉब में अपने कार्य पर ध्यान दें।

कन्या - बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा से लाभ होगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संयत रहें।

तुला - आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रमोशन की बात चलेगी।

वृश्चिक - टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफलता मिलेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा।

धनु - व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं।

मकर - जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पॉलिटिक्स में लाभ हो सकता है।

कुंभ - व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मीन - जाब व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।

Related Post