ताजासमाचार

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर उमडेगा भक्तों का सैलाब, अलसुबह से ही शुरू होगा दर्शन का दौर, भोले की भक्ति से गूंजेंगा मंदिर परिसर 

PRADESH HALCHAL- रिपोर्टर February 28, 2022, 11:31 pm Technology

नीमच। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को दिनभर श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमडेगा। अलसुबह से ही दर्शन का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा।  मंदिर परिसर द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए माकूल व्यवस्था की  गई है।  श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार सुबह नौ बजे से तीन दिवसीय यज्ञ शुरू हो गया है। इस यज्ञ का समापन बुधवार को होगा। मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक जलाभिषेक होगा। भगवान भोलेनाथ का शाही श्रृंगार, छप्पन भोग और शाम सात बजे बजे महाआरती होगी। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। नीमच के राजा का दरबार फूलो से सजा दिया गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारी सेवा में जुट गए है।

केटीवी पर होगा लाईव प्रसारण—

मंदिर समिति द्वारा लाईव प्रसारण की व्यवस्था भी गई है। केटीवी पर महाशिवरात्रि पर लाईव प्रसारण होगा। भक्त घर बैठे मंदिर परिसर में उमडे आस्था के सैलाब के नजारे को देख सकेंगे।

शाम ढलते ही दुधिया रोशनी में नहा उठा मंदिर परिसर— 

मंदिर परिसर पर आकर्षक बगीचा बनकर तैयार हो गया है। ग्रीन घास, आकर्षक विद्युत साज—सज्जा बगीचे पर की गई है। भक्तों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है। शाम ढलते ही मंदिर परिसर दुधिया रोशनी से नहा उठता है।

Related Post