ताजासमाचार

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया विधायक ओमप्रकाश सखलेचा का जन्मदिन

Pradesh Halchal October 3, 2025, 5:25 pm Religion

सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी)।  जावद विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ मनाया। विधायक सखलेचा 2 अक्टूबर को सिंगोली प्रवास पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं की इच्छा अनुसार उनका जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाकर साल-श्रीफल भेंट किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन (भाया), उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, नगर भाजपा अध्यक्ष लोकेश पटवा, महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी सोनी, पार्षद सुनील सोनी, जीवन बलाई, श्रीमती लता शर्मा, दिनेश जोशी,

विज्ञापन
Advertisement
राकेश माहेश्वरी, विकास सेन, पंकज सोनी सहित पत्रकार मुकेश माहेश्वरी, राजेश कोठारी, आजाद नीलगर तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद विधायक सखलेचा सिंगोली से कोटा होते हुए रेल मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Related Post