सिंगोली (मुकेश माहेश्वरी) कस्बे से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम धोगवा के पास बुधवार रात एक बाईक दुर्घटना घटित हो गई। घटना में कस्बा निवासी एक 27 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि 120 कालोनी निवासी शाहरुख मंसूरी उम्र 27 साल, बुधवार रात किसी काम से धोगवां गया था। काम निपटाने के बाद जब वह सिंगोली की ओर आ रहा था, तब ही करीब 10 बजे ग्राम धोगवा के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट के