ताजासमाचार

कुएं में काम करते समय मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम, बघाना थाना क्षेत्र का मामला

Pradesh Halchal May 29, 2025, 1:02 pm Accident

नीमच जिले के बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम बिसलवास कला में एक दर्दनाक हादसे में कुएं की खुदाई के दौरान मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव और मृतक के परिवार में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामलाल पिता बगदा भील (उम्र 55 वर्ष), निवासी बिसलवास कला के रूप में हुई है। रामलाल पिछले एक महीने से ठेकेदार बाबूलाल पिता सेवा भील के साथ मजदूरी का कार्य कर रहे थे। वह ग्राम के ही एक किसान जगदीश पिता ललित शंकर नागदा के खेत पर कुआं खुदाई

विज्ञापन
Advertisement
के काम में लगे हुए थे।

हादसा उस समय हुआ जब कल दोपहर को चार मजदूर कुएं में कार्य कर रहे थे। तभी अचानक ऊपर से पत्थर और मलबा गिर पड़ा, जिससे रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे और अन्य जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई गई। कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार सुबह बघाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर से

विज्ञापन
Advertisement
मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Related Post