ताजासमाचार

Big News - होटल मिडटाउन मैनेजर की मौत, अचानक मची अफरातफरी, पुलिस जुटी जांच में, पढिए पूरी खबर

Pradesh Halchal January 15, 2025, 12:48 pm Accident

नीमच की कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत फव्वारा चौक स्थित होटल मिडटाउन मैनेजर की आज सुबह अचानक मौत का मामला सामने आया। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो होटल स्टाफ में अफरातफरी मच गई और तुरंत मृतक व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार छोटी सादड़ी निवासी गगन पिता प्रेमचंद यादव उम्र 40 वर्ष नीमच मिडटाउन होटल में मैनेजर का काम करता था हमेशा की तरह नाइट ड्यूटी कर सुबह 8 बजे के लगभग रुम में फ्रेश होने गया। तभी बाहर

विज्ञापन
Advertisement
नहीं आया। तो होटल स्टाफ ने रुम में जाकर देखा तो मैनेजर गगन यादव बेसुध अवस्था में बेड पर गिरा हुआ था। जिस पर होटल स्टाफ तुरंत व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति को अचानक साइलेंट अटैक आया। परिवारजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को इससे पहले कभी अटैक नहीं आया है। वहीं मृतक व्यक्ति शादीशुदा होकर एक लड़का और लड़की भी है। फिलहाल जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम करवा कर परिजनों को सौपा जा रहा है। वहीं पुलिस ने मर्ग

विज्ञापन
Advertisement
कायम कर पुरे मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Post